Nabi Ka Lab Par Jo Zikr Hai Be-Misaal Aaya {/*-- [PRO] Quick Edit Button for Admins --*/}

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया ! / Nabi Ka Lab Par Jo Zikr Hai Be-Misaal Aaya, Kamaal Aaya !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया ! / Nabi Ka Lab Par Jo Zikr Hai Be-Misaal Aaya, Kamaal Aaya !
पैकर-ए-दिल-रुबा बन के आया, रूह-ए-अर्ज़-ओ-समा बन के आया
सब रसूल-ए-ख़ुदा बन के आए, वो हबीब-ए-ख़ुदा बन के आया

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !
जो हिज्र-ए-तयबा में याद बन कर ख़याल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

तेरी दुआओं ही की बदौलत अज़ाब-ए-रब से बचे हुए हैं
जो हक़ में उम्मत के तेरे लब पर सवाल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

ग़ुरूर उमय्या का तोड़ डाला, दिखा के ईमान वाला जज़्बा
जो हब्शियों में ग़ुलाम तेरा बिलाल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

नबी की आमद से नूर फैला, फ़ज़ा-ए-शब पर निखार आया
चमन में कलियों के रुख़ पे हुस्न-ओ-जमाल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

लक़ब जो सिद्दीक़ तेरा ठहरा, निराला सब से है तेरा पहरा
नबी के शातिम पे जैसे तुझ को जलाल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

उमर की जुर्अत पे जाऊँ क़ुरबाँ, थे क़ैसर-ओ-किस्रा जिन से लर्ज़ां
उमर के आने से कुफ्र पर जो ज़वाल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

हुसैन इब्न-ए-अली का ना’रा ज़बाँ पर आया तो दिल पुकारा
नबी का प्यारा, हसीं दुलारा, कमाल आया ! कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

नबी तो, साइम ! सभी हैं आ’ला, हैं रुत्बे सब के अज़ीम-ओ-बाला
मगर जो आख़िर में आमिना का वो लाल आया, कमाल आया !

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !

शायर:
मलिक मुबश्शिर साइम अ’लवी

नात-ख़्वाँ:
ज़ोहैब अशरफ़ी

{/* [PRO] In-feed Ad placeholder. Shows after the 2nd post on homepage. */} {/* You can change the position by changing data:post.count == 2 to another number. */}